More
    Homeराज्यराजस्थानसंभागीय आयुक्त ने जांची अन्नपूर्णा रसोई में भोजन की गुणवत्ता, आमजन की...

    संभागीय आयुक्त ने जांची अन्नपूर्णा रसोई में भोजन की गुणवत्ता, आमजन की समस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश

    जयपुर. संभागीय आयुक्त श्रीमती आरुषि मालिक ने गुरुवार को बस्सी उपखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कानोता 132 केवी जीएसएस स्टेशन, बस्सी उपखंड कार्यालय, तहसील कार्यालय, एसीएम कोर्ट अन्नपूर्णा रसोई योजना का निरीक्षण किया। इस दौरान आमजन की बिजली, पानी व अन्य कार्यों से जुड़ी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने, हीटवेव के प्रति जनता को जागरूक करने, गर्मी पानी बिजली की नियमित आपूर्ति बनाये रखने के निर्देश दिएउन्होंने ई फाइल सिस्टम की समीक्षा करते हुए कार्यालयों में कामकाज में पारदर्शिता, सभी कार्य ऑनलाइन ई फाइल से ही किए जाने, ई फाइल के कम से कम समयावधि में निस्तारण करने के निर्देश दिए। कार्यालय व कार्मिको के बैठक स्थान पर साफ. सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

    अन्नपूर्णा रसोई में भोजन की गुणवत्ता, सफाई व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था एवं पेयजल सहित अन्य इंतजामों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लाभार्थियों के साथ भोजन करते हुए संवाद कर भोजन सहित अन्य व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया। इस दौरान रसोई व्यवस्था सुचारू मिली लेकिन साफ.सफाई व्यवस्था खाने की गुणवत्ता में कमी नजर आयी जिसको लेकर नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी एवं एसडीएम को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने, अधिकारियों को महीने में कम से कम एक बार क्षेत्र की रसोई में भोजन जरूर खाने के निर्देश दिए। साथ ही गर्मी को देखते हुए रसोई में आमजन के लिए पर्याप्त कूलर व पंखे की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए।

    जिला कलक्टर दौसा के सभागार कक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए गए। जिले में पौधरोपण कार्यों की समीक्षा की गई। मानसून में पौधारोपण अभियान की तैयारियों एवं विभागवार पौधारोपण के निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार ही नहीं अपितु लक्ष्य से अधिक पौधारोपण किये जाने के प्रयासों के साथ साथ इनका रख रखाव भी सुनिश्चित करें।
    उन्होंने कहा कि सभी सरकारी कार्मिक राजकाज पोर्टल पर ई फाईल प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करें। ई फाइल से संबंधित जानकारी को पढे एवं विडियो देखे। कार्मिक ई.फाईलों का प्राथमिकता से समयबद्धता के साथ निस्तारित करें। राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का शीघ्रता से निस्तारण करने एवं 30 दिन से अधिक लंबित प्रकरणों को चिन्हित कर परिवादों को समय सीमा में निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here