More
    Homeराजस्थानअलवरविश्व मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस पर चला अभियान, बाल तस्करी के...

    विश्व मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस पर चला अभियान, बाल तस्करी के खिलाफ जनजागरूकता

    आयोजन का उद्देश्य रेलवे मार्गों को बाल तस्करी मुक्त बनाना और हर बच्चे को सुरक्षित भविष्य देना है।
    खैरथल, । विश्व मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस के अवसर पर खैरथल रेलवे स्टेशन पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन अभियान के अंतर्गत स्पेक्ट्रा संस्था अलवर, रेलवे सुरक्षा बल, चाइल्ड लाइन अलवर और रेलवे प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। इस दौरान बाल तस्करी (चाइल्ड ट्रैफिकिंग) के विरुद्ध व्यापक जनजागरूकता फैलाई गई।

    स्पेक्ट्रा संस्था के प्रोग्राम मैनेजर गुलाब शर्मा ने बताया कि यह अभियान 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक लगातार चलाया जा रहा है। इसके तहत खैरथल से रेवाड़ी तक रेल मार्ग पर बाल श्रमिकों और तस्करी के शिकार बच्चों की पहचान के लिए निगरानी और तलाशी अभियान चलाया गया।

    कार्यक्रम में रेलवे स्टेशन खैरथल पर यात्रियों को बाल तस्करी की पहचान, उसके कानूनी पहलुओं और बच्चों को बचाने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही यात्रियों से अपील की गई कि वे यदि किसी संदिग्ध स्थिति को देखें, तो तुरंत चाइल्डलाइन या रेलवे सुरक्षा बल को सूचित करें।

    इस अवसर पर चाइल्डलाइन समन्वयक मुकेश कुमार पोसवाल, गोविंद कुमार, स्पेक्ट्रा संस्था से रामफल, हेमलता राजोरिया, पायल कुमारी, रेलवे सुरक्षा बल के कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार गुर्जर समेत कई प्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। स्पेक्ट्रा संस्था ने बताया कि बाल तस्करी रोकने में सार्वजनिक भागीदारी सबसे अहम है। इसके लिए स्टेशन, ट्रेन और आस-पास के क्षेत्रों में सतर्क निगरानी आवश्यक है।

    इस अभियान के तहत जागरूकता रैलियां, पंपलेट वितरण, यात्रियों से संवाद और चाइल्ड हेल्पलाइन की जानकारी प्रसारित की गई। आयोजन का उद्देश्य रेलवे मार्गों को बाल तस्करी मुक्त बनाना और हर बच्चे को सुरक्षित भविष्य देना है।

    मिशन सच से जुडने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को फॉलो करे  https://chat.whatsapp.com/JnnehbNWlHl550TmqTcvGI?mode=r_c

    इसी तरह की  स्टोरी के लिए देखें मिशन सच की अन्य रिपोर्ट                          https://missionsach.com/dr-dilip-sethi-alwar-pediatrician-biography.html

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here