More
    Homeराजस्थानअलवरलोकसभा चुनाव मतगणना का पहला रूझान सुबह 8.30 बजे तक, परिणाम दोपहर...

    लोकसभा चुनाव मतगणना का पहला रूझान सुबह 8.30 बजे तक, परिणाम दोपहर 2 बजे तक मिलने की उम्मीद

    अलवर. लोकसभा चुनाव की मतगणना मंगलवार को सुबह 8 बजे अलवर के राजकीय बाबूशोभाराम कला कॉलेज में शुरू होगी। मतगणना का पहला रूझान सुबह 8.30 तक और परिणाम दोपहर 2 बजे तक मिलने की उम्मीद हैं। मतगणना के लिए 109 टेबल लगाई गई हैं। जिन पर 153 राउंड में मतगणना होगी। इटीपीएस प्री काउंटिंग के लिए 56 तथा डाक मतपत्र की गणना के लिए 23 टेबल लगाई गई हैं।

    जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष गुप्ता ने बताया कि तिजारा क्षेत्र के लिए 14 टेबलों पर 30 राउंड, किशनगढबास के लिए 14 टेबलों पर 18 राउंड, मुण्डावर के लिए 13 टेबलों पर 19 राउंड, बहरोड के लिए 14 टेबलों पर 17 राउंड, अलवर ग्रामीण के लिए 13 टेबल पर 20 राउंड, अलवर शहर के लिए 13 टेबल पर 18 राउंड, राजगढ लक्ष्मणगढ के लिए 14 टेबलों पर 20 राउंड व रामगढ के लिए 14 टेबलों पर 21 राउंड में मतगणना की जाएगी।

    मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी

    मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी। इसके लिए सभी कार्मिक सुबह 6 बजे कला महाविद्यालय में उपस्थित होंगे। तेज गर्मी को देखते हुए मतगणना स्थल पर चिकित्सकों की टीम, एम्बुलेंस, आवश्यक उपकरण, औष​धीय एवं ओआरएस पाउडर की व्यवस्था रहेगी। वहीं गर्मी को देखते हुए मतगणना कक्षों में कूलिंग की व्यवस्था रहेगी।

    दोपहर तक लगेगा पता, किसके सिर बंधेगा जीत का सेहरा

    बाबू शोभाराम राजकीय कला कॉलेज में मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी। लेकिन अलवर लोकसभा सीट पर जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा, इसका पता दोपहर करीब 2 बजे तक लग सकेगा, हालांकि मतगणना के रूज्ञान सुबह 8.30 बजे से आना शुरू हो जाएंगे।

    पहले गिने जाएंगे पोस्टल बैलेट

    मतगणना में सुबह 8 बजे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होगी। वहीं सुबह 8.30 बजे ईवीएम की गिनती शुरू होगी।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here