More
    Homeराज्यराजस्थानबानसूर के शाहपुरा हल्का पटवारी 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, नामांतरण...

    बानसूर के शाहपुरा हल्का पटवारी 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, नामांतरण खोलने के लिए मांगी थी रिश्वत

    अलवर. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने सोमवार को बानसूर के शाहपुरा हल्का पटवारी को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। रिश्वत की राशि रजिस्टर्ड हक त्याग का नामांतरण खोलने के लिए मांगी गई थी।
    एसीबी के महानिदेशक रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया कि कोटपूतली बहरोड जिले की बानसूर तहसील के गांव ओसपुर निवासी परिवादी नेतराम व उसके भाई श्योराम ने रजिस्टर्ड हक त्याग के लिए नामांतरण खोलने के लिए आवेदन किया था। बानसूर तहसील के हल्का शाहपुरा के पटवारी अनिल कुमार यादव ने नामांतरण खोलने के ऐवज में 10 हजार की मांग की। इसकी शिकायत दोनों भाइयों ने एसीबी को दी। एसीबी ने मामले का सत्यापन ​कराया। मामला सही पाए जाने पर पटवारी को ट्रैप करने की योजना बनाई। एसीबी के डीआईजी कालूराम रावत के सुपरविजन में अलवर एसीबी प्रथम के डीएसपी महेंद्र कुमार मीना ने कार्रवाई को अजांम दिया। एसीबी टीम ने परिवादी को 10 हजार रुपए देकर पटवारी के कार्यालय भेजा। पटवारी ने नेतराम व उसके पौते मनोज से 10 हजार लेकर पेंट की जेब में रख लिए। रिश्वत की रकम लेते ही बाहर खडी एसीबी टीम ने पटवारी मनोज कुमार यादव को पकड लिया। तलाशी में उसकी जेब से 10 हजार रुपए की रकम बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफतार पटवारी से पूछताछ की जा रही है।

    एसीबी की टीम ने घर पर ली तलाशी

    पटवारी मनोज कुमार यादव को ट्रैप करने के बाद एसीबी की टीम ने उसके गांव उंदपुर में घर की तलाशी ली। पटवारी के बैंक अकाउंट की जांच की जा रही है। गिरफ्तार पटवारी को एसीबी की टीम अलवर कार्यालय लेकर आई है। यहां पटवारी से पूछताछ की जा रही है। नामांतरण से संबंधित कागजातों को एसीबी जब्त कर लिया है

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here