More
    Homeदेशलेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी बने सेना प्रमुख

    लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी बने सेना प्रमुख

    नई दिल्ली. लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी नए सेना प्रमुख होंगे। सरकार ने मंगलवार रात को यह घोषणा की। वह वर्तमान सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे का स्थान लेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी को चीन और पाकिस्तान से सटी सीमाओं के बारे में अच्छी जानकारी है। वह वर्तमान में उप सेना प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं।

    जनरल पांडे होंगे 30 जून को सेवानिवृत्त

    लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी की नियुक्ति में सरकार ने वरिष्ठता क्रम का पालन किया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘‘सरकार ने वर्तमान में उप सेना प्रमुख के रूप में कार्यरत लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी को 30 जून से अगले सेना प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है। सरकार ने पिछले महीने जनरल पांडे की सेवानिवृत्ति से कुछ दिन पहले उनका कार्यकाल एक महीने के लिए बढ़ा दिया था। जनरल पांडे को 31 मई को सेवानिवृत्त होना था। इस कदम से ऐसी अटकलें लगाई जाने लगीं थीं कि लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी को सेना के शीर्ष पद के लिए नजर अंदाज किया जा सकता है। लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी के बाद सबसे वरिष्ठ अधिकारी सेना के दक्षिणी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह हैं।

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here