More
    Homeराज्यराजस्थानकृषक उपहार योजना: कोटा के मंजीत पाल को मिला 2 लाख 50...

    कृषक उपहार योजना: कोटा के मंजीत पाल को मिला 2 लाख 50 हजार रुपए का प्रथम पुरस्कार

    कृषक उपहार योजना की ऑनलाइन राज्य स्तरीय लॉटरी में कोटा के किसान मंजीत पाल को 2.50 लाख रुपये का पहला पुरस्कार मिला। जानें किसे कितनी राशि मिली।

    जयपुर. प्रमुख शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी वैभव गालरिया की अध्यक्षता में बुधवार को पंत कृषि भवन में कृषक उपहार योजना के तहत कृषि विपणन विभाग की ओर से राज किसान पोर्टल पर राज्य स्तरीय ऑन-लाइन लॉटरी निकाली गई।

     

    योजना के तहत कृषि उपज मण्डी कोटा के कृषक मंजीत पाल के 2 लाख 50 हजार रुपए का प्रथम पुरस्कार, हनुमानगढ मण्डी के कृषक शाह मोहम्मद के 1 लाख 50 हजार रुपए का द्वितीय पुरस्कार और उदयपुर मण्डी के कृषक प्रभुलाल के 1 लाख रुपए का तृतीय पुरस्कार निकला। कृषकों को पुरस्कार राशि का भुगतान सम्बन्धित मण्डी समिति से किया जाएगा।
    उल्लेखनीय है कि कृषि विभाग द्वारा कृषकों के लिए कृषि उपज को ई-नाम के माध्यम से विक्रय करने तथा ई-पेमेन्ट के माध्यम से भुगतान प्राप्त करने के लिए प्रेरित करने एवं कृषकों को अपनी उपज का अधिकाधिक लाभ दिलाने के उद्देश्य से कृषक उपहार योजना लागू की गई है।

     

    योजना के तहत मण्डी स्तर पर प्रत्येक 6 महीने में गेट पास की विक्रय पर्चियों तथा ई-पेमेन्ट की विक्रय पर्चियों के आधार पर अलग-अलग प्रथम पुरस्कार 25 हजार, द्वितीय 15 हजार और तृतीय 10 हजार रुपए दिये जाते है।
    खण्ड स्तर पर प्रत्येक 6 महीने में 50 हजार रुपए, 30 हजार रुपए और 20 हजार रुपए प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार के तौर पर दिये जाते हैं। साथ ही राज्य स्तर पर वर्ष में एक बार प्रथम पुरस्कार 2 लाख 50 हजार, द्वितीय पुरस्कार 1 लाख 25 हजार और तृतीय पुरस्कार 1 लाख रुपए के दिये जाते हैं।

     

    इस दौरान निदेशक कृषि विपणन विभाग जय सिंह, अतिरिक्त निदेशक कृषि विपणन विभाग कौशल्या सांकृत्य, प्रभारी योजना प्रमोद कुमार सत्या और कृषि विपणन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here