More
    Homeराजस्थानअलवरसंगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस सेवादल ने की समन्वयकों की नियुक्ति

    संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस सेवादल ने की समन्वयकों की नियुक्ति

    समन्वयकों को संवाद स्थापित करने को कहा 

    मिशनसच न्यूज,   अलवर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) महासचिव, कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) सदस्य एवं असम प्रभारी तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के निर्देशन में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल का “संगठन सृजन अभियान” जारी है। इसी क्रम में सोमवार को प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत और जिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेश मिश्रा ने मौजपुर हाउस पर इच्छुक लोगों से मुलाकात की और संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण नियुक्तियां कीं।
    कांग्रेस प्रवक्ता रिपुदमन गुप्ता ने बताया कि सेवादल से जुड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं का साक्षात्कार लेकर उनका बायोडाटा लिया गया। संगठन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए समन्वयकों की नियुक्ति की गई है।
    नियुक्त किए गए समन्वयक
    • तिजारा: राजेश कृष्ण सिद्ध
    • किशनगढ़: डालचंद एवं जी.एस. नरुका
    • मुंडावर: धर्मपाल यादव एवं पुष्पेंद्र कुमार
    • अलवर शहर: मोहित जैन एवं तरुण शर्मा
    • अलवर ग्रामीण: जमशेद खान एवं रहमत खान
    • रामगढ़: नवीन शर्मा
    • राजगढ़-लक्ष्मणगढ़: जसवंत यादव
    • थानागाजी: फूलचंद शर्मा एवं अनवर साजिद खान
    • कठूमर: हुकुम सिंह
    सेवादल संगठन को मिले नए आयाम
    हेमसिंह शेखावत और योगेश मिश्रा ने बताया कि सभी समन्वयक अपने-अपने प्रभार वाले विधानसभा क्षेत्रों में जाकर स्थानीय विधायक, पूर्व विधायक, वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी, प्रदेश व जिला कांग्रेस नेतृत्व से संवाद स्थापित करेंगे। इसके साथ ही वे सेवादल के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष (सेवादल, महिला सेवादल एवं युवा सेवादल) की नियुक्तियों के लिए रायशुमारी करेंगे और लिस्ट जिला कांग्रेस कमेटी को सौंपेंगे।
    उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस सेवादल को गांव-गांव और बूथ स्तर तक सशक्त बनाना है, ताकि पार्टी की नीतियां और विचारधारा सीधे जनता तक पहुंचे।

    मिशन सच से जुडने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को फॉलो करे  https://chat.whatsapp.com/JnnehbNWlHl550TmqTcvGI?mode=r_c

    इसी तरह की स्टोरी के लिए देखें मिशन सच की अन्य रिपोर्ट                          https://missionsach.com/dr-dilip-sethi-alwar-pediatrician-biography.html

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here