More
    Homeराजस्थानअलवरमेघवाल समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 5 जोड़ों का हुआ पाणिग्रहण...

    मेघवाल समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 5 जोड़ों का हुआ पाणिग्रहण संस्कार

    अलवर. राजस्थान मेघवाल समाज की जिला ईकाई की ओर से रविवार को हसन खां मेवात नगर स्थित पल्लीवाल जैन महासभा भवन में मेघवाल समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ आयोजित हुआ। सामूहिक विवाह सम्मेलन में 5 जोड़ों का हुआ पाणिग्रहण संस्कार हुआ।  जिलाध्यक्ष डॉ. बीआर शास्त्री ने बताया कि सुबह 10 बजे बुध-विहार से दूल्हों की सामूहिक निकासी निकाली गई जो सामूहिक विवाह सम्मेलन स्थल पहुंची जहा वरमाला कार्यक्रम हुआ। दूल्हा दुल्हन को आशीर्वाद दिया गया । आशीर्वाद समारोह के अतिथि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की पत्नी बबीता यादव थी। उनका समाज द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। उसके बाद पाणिग्रहण संस्कार हुआ वही पांच नवविवाहित जोड़ों को नया जीवन शुरू करने के लिए घरेलू सामान गिफट किया गया।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here