More
    Homeदेशबंगाल में कंचनजंघा एक्सप्रेस हादसे पर मोदी सरकार पर बरसा विपक्ष, खरगे-राहुल...

    बंगाल में कंचनजंघा एक्सप्रेस हादसे पर मोदी सरकार पर बरसा विपक्ष, खरगे-राहुल ने बताया लापरवाही

    नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को भीषण ट्रेन हादसा हुआ। सियालदाह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस (13174) को पीछे से मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 60 लोग घायल हैं। कांग्रेस नेताओं ने अनुसार यह केंद्र सरकार के घोर कुप्रबंधन का नतीजा है। इस हादसे को लेकर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

    मोदी सरकार ने किया रेलवे मंत्रालय में कुप्रंबधन: खरगे

    खरगे ने इस दुखद हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पीड़ितों के परिजनों को तत्काल मुआवजा प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि बीते 10 वर्षों में मोदी सरकार ने रेलवे मंत्रालय में घोर कुप्रबंधन का शिकार हो गया है। ‘मोदी सरकार ने रेल मंत्रालय को कैमरे से संचालित होने वाले मंच में बदल दिया है। आज का हादसा इस स्याह सच की बानगी पेश करता है। कांग्रेस नेता अपने सवालों पर कायम रहेंगे और भारतीय रेलवे के कुप्रबंधन के लिए मोदी सरकार को जवाबदेह बनाएंगे।’

    बीते 10 वर्षों में रेल हादसों में हुई बढ़ोतरी: राहुल गांधी

    उधर राहुल गांधी ने भी कहा कि मोदी सरकार के कुप्रबंधन और लापरवाही की वजह से बीते 10 वर्षों में रेल हादसों में बढ़ोतरी हुई है। इस वजह से आए दिन लोगों की मौत हो रही है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा ‘आज की दुर्घटना इस वास्तविकता का एक और उदाहरण है। एक जिम्मेदार विपक्ष के रूप में, हम इस घोर लापरवाही पर सवाल उठाते रहेंगे और इन दुर्घटनाओं के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराएंगे।’ कांग्रेस नेता ने इस हादसे पर शोक प्रकट किया।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here