More
    Homeदेशप्रियंका वायनाड लोकसभा सीट से लड़ेंगी चुनाव, राहुल ने रायबरेली सीट रखी...

    प्रियंका वायनाड लोकसभा सीट से लड़ेंगी चुनाव, राहुल ने रायबरेली सीट रखी बरकरार

    नई दिल्ली.  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रायबरेली सीट बरकरार रखी है, वहीं केरल की वायनाड लोकसभा सीट को छोड़ने का ऐलान किया है। इसके साथ ही कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा वायनाड लोकसभा सीट से उपचुनाव लड़ेंगी।

    इसका ऐलान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने किया है। यूपी में सपा के साथ कांग्रेस की वापसी के मद्देनजर राहुल ने रायबरेली को अपने पास रखने का फैसला किया है, जिससे यूपी में कांग्रेस को अपना गढ़ और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

    राहुल गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट छोड़ने पर कहा, “वायनाड के लोगों ने मुझे बहुत कठिन समय में समर्थन दिया और लड़ने की ऊर्जा दी।” प्रियंका गांधी वाद्रा ने वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने पर कहा, “मैं वायनाड को राहुल की कमी महसूस नहीं होने दूंगी। मैं कड़ी मेहनत करूंगी, वायनाड में सभी को खुश करने की पूरी कोशिश करूंगी, और एक अच्छी प्रतिनिधि बनूंगी।”

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here