More
    Homeराज्यराजस्थानउदयपुर की घटना, डिवाइडर पर चढ़े बेकाबू डंपर ने छह को रौंदा,...

    उदयपुर की घटना, डिवाइडर पर चढ़े बेकाबू डंपर ने छह को रौंदा, पांच की मौत

    अलवर. उदयपुर के पिंडवाड़ा रोड पर मालवा का चोरा गांव के पास सोमवार दोपहर एक बेकाबू डंपर ने सड़क के बीच डिवाइडर पर चल रहे छह लोगों को रौंद डाला। पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में गंभीर रूप से घायल एक युवक को उदयपुर के महाराणा भूपाल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

    बेकरिया थाना पुलिस के अनुसार दोपहर सवा 11 बजे तेज रफ्तार से चल रहा एक डंपर बेकाबू होकर रोड डिवाइडर पर चढ़ गया, जिस पर छह ग्रामीण पैदल चल रहे थे। जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।एक गंभीर घायल है।

    उदयपुर के एसपी योगेश गोयल हादसे की सूचना मिलने पर दुर्घटनास्थल पहुंचे। इसी मार्ग पर रविवार को भी एक हादसा हुआ था। एक कार पलटी खा जाने से उसमें सवार गुजरात निवासी पांच महिलाएं घायल हुई थीं।

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here