More
    Homeराज्यराजस्थानराजस्थान के मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी को सौंपी लोकसभा चुनाव में 11...

    राजस्थान के मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी को सौंपी लोकसभा चुनाव में 11 सीटों पर मिली हार की रिपोर्ट , बताए क्या थे कारण

    नई दिल्ली. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस बैठक में उन्होंने प्रधानमंत्री को लोकसभा चुनाव 2024 में 25 सीटों में से 11 सीटों पर हार के कारणों की रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट में नेताओं की गुटबाजी, संगठन की निष्क्रियता, गलत टिकट वितरण और जातीय समीकरणों को साधने में नाकामी को हार के प्रमुख कारण बताया गया है। लोकसभा चुनाव के परिणामों के बाद यह भजनलाल शर्मा की प्रधानमंत्री से पहली मुलाकात थी। मुलाकात के दौरान राजस्थान के बजट को लेकर भी चर्चा हुई।

    2014 और 2019 में राजस्थान की सभी 25 सीटें जीतने वाली भाजपा को 2024 के चुनाव में बड़ा झटका लगा है। भाजपा को इस बार 25 में से 11 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा, जबकि लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले ही हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार को बुरी तरह पराजित किया था। इसके बाद पार्टी ने भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री के रूप में चुना था। सभी को उम्मीद थी कि राजस्थान फिर से भाजपा को 25 में से 25 सीटें देगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यही कारण है कि पार्टी में मंथन चल रहा है और मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को हार के कारणों की रिपोर्ट सौंप दी है।

    केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात की

    भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात की। उन्होंने मनोहर लाल खट्टर से राजस्थान से जुड़े विकास और विद्युत क्षेत्रों में ऊर्जा के नए स्रोतों की बढ़ोतरी, आधुनिकीकरण और नवीन तकनीकों के उपयोग सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। भूपेन्द्र यादव से राजस्थान के कल्याण और विकास कार्यों, पर्यावरण और जलवायु से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा की। इसके साथ ही राजस्थान के आगामी बजट 2024-25 को लेकर भी बात की। जेपी नड्डा से स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण के बारे में चर्चा की। हरदीप पुरी से बाड़मेर रिफाइनरी और उसके पास औद्योगिक क्षेत्र के विकास को लेकर बात हुई। वहीं निर्मला सीतारमण से भजनलाल ने बजट पर सलाह ली।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here