More
    Homeखेलटी20 विश्व कप में भारत ने अफगानिस्तान को 47 रनों से हराया

    टी20 विश्व कप में भारत ने अफगानिस्तान को 47 रनों से हराया

    नई दिल्ली. टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम का जीत का सिलसिला बरकरार है। टीम इंडिया ने गुरुवार को अफगानिस्तान को 47 रन से हराकर इस संस्करण में चौथी जीत दर्ज की। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 181 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 53 रन की पारी खेली। इसके अलावा हार्दिक पांड्या ने 24 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 32 रन बनाए। इसके जवाब में अफगानिस्तान की पूरी टीम 20 ओवर में 134 रन बनाकर सिमट गई। जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को तीन-तीन विकेट मिले।

    अफगानिस्तान के सभी खिलाड़ी कैच आउट हुए

    अफगानिस्तान के सभी विकेट कैच आउट के रूप में गिरे। यह टी20 विश्व कप में सिर्फ दूसरी बार है जब किसी टीम के 10 विकेट कैच आउट के रूप में गिरे हों। 2022 टी20 विश्व कप में इंग्लैंड ने पर्थ में अफगानिस्तान के सभी 10 खिलाड़ियों को कैच आउट कर पवेलियन भेजा था। अब भारत इंग्लैंड के बाद ऐसा करने वाली दूसरी टीम है।
    जसप्रीत और अर्शदीप ने की शानदार गेंदबाजी

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here