More
    Homeखेलभारत की सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री, ऑस्ट्रेलिया को 24 रनों से हराया

    भारत की सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री, ऑस्ट्रेलिया को 24 रनों से हराया

    नई दिल्ली. T20 वर्ल्डकप में भारत ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 रनों से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री की। डैरनी सैमी राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रोहित शर्मा के शानदार 92 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 205 रन बनाए। शिवम 22 गेंदों पर 28, सूर्यकुमार 16 गेंदों पर 31 रन बनाकर आउट हुए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में सात विकेट पर 181 रन ही बना सकी। भारत ने यह मैच 24 रनों से जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए अब सेमीफाइनल की राह कठिन हो गई है। अब उन्हें अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच के परिणाम पर निर्भर रहना होगा।

    मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने संभाला मोर्चा

    206 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहला झटका छह रन के स्कोर पर लगा। अर्शदीप सिंह ने पहले ओवर में डेविड वॉर्नर को कुलदीप के हाथों कैच कराया। इसके बाद मोर्चा मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी हुई। नौवें ओवर में कुलदीप ने कप्तान मार्श को अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया। वह 28 गेंदों में 37 रन बनाकर लौटे। इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। हालांकि, वह ज्यादा देर विकेट पर नहीं टिके। उन्हें कुलदीप ने बोल्ड किया। उन्होंने 20 रन बनाए। इस मैच में मार्कस स्टोइनिस सिर्फ दो रन बना सके।

    रोहित ने कहा अर्धशतक और शतक मायने नहीं रखते

    रोहित ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ सुपर आठ चरण के आखिरी मैच में 41 गेंद में सात चौकों और आठ छक्कों से 92 रन की आक्रामक पारी खेली जिससे भारत ने पांच विकेट पर 205 रन का मौजूदा टूर्नामेंट का अपना सर्वोच्च स्कोर बनाकर 24 रन से जीत दर्ज की । टी20 विश्व कप में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम है जिन्होंने 2016 में 47 गेंदों में तिहरा अंक छुआ था। रोहित इस रिकॉर्ड को तोड़ने के बिल्कुल करीब थे ।
    मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए रोहित ने कहा कि ‘‘अर्धशतक और शतक मायने नहीं रखते, मैं बस उसी अंदाज से बल्लेबाजी करना चाहता था जैसे करता आया हूं। आप बड़ा स्कोर बनाना चाहते हैं। हां, लेकिन साथ ही आप चाहते हैं कि गेंदबाज सोचें कि अगला शॉट कहां आएगा और मुझे लगता है कि मैं आज ऐसा करने में कामयाब रहा।” तेज हवा के बीच बल्लेबाजी करने के संदर्भ में रोहित ने कहा, ‘‘मैंने पहले ओवर से ही सोचा था कि तेज हवा चल रही है।

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here