More
    Homeदेशसंसद के पहले सत्र में छाया NEET पेपर लीक का मामला

    संसद के पहले सत्र में छाया NEET पेपर लीक का मामला

    नई दिल्ली. विपक्षी पार्टी लगातार नीट पेपर लीक मामले में सत्ताधारी पार्टी पर हमला कर रही है। संसद सत्र के पहले दिन सोमवार को इस मामले को लेकर नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं ने संसद के बाहर प्रदर्शन किया है। जब केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शपथ के लिए पहुंचे तो सभी विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी कर विरोध जताया। विपक्ष ने भी इस प्रकरण को लेकर बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला।

    गौरतलब है कि सरकार ने डैमेज कंट्रोल के लिए एंटी पेपर लीक कानून को नोटिफाई कर दिया है। सीबीआई को इस बीच मामले की जांच सौंप दी गई है। सीबीआई की दो टीमें पटना और गोधरा में पहुंच कर कार्रवाई कर रही है। एनएसयूआई अध्यक्ष वरूण चौधरी ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान NEET परीक्षा में हो रही घटनाओं को दूर करने के लिए तत्काल कार्रवाई करें ।

    चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव से पहले छात्रों के साथ चर्चा की थी और उनकी चिंताओं को दूर करने का वादा किया था। अब वह छात्रों के मुद्दों से बच रहे हैं। छात्र समुदाय के प्रति यह लापरवाही बंद होनी चाहिए। विरोध के बाद NSUI सदस्यों और NEET छात्रों ने संसद की ओर मार्च किया। बैरिकेड्स पार करने के बाद, लाठीचार्ज हुआ और वरुण चौधरी सहित कई NSUI सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here