More
    Homeदेशदिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की तबियत बिगड़ी, शुगर लेवल हुआ डाउन

    दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की तबियत बिगड़ी, शुगर लेवल हुआ डाउन

    नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बुधवार को कोर्ट में पेशी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। कोर्ट को अरविंद केजरीवाल ने बताया कि उनका शुगर लेवल डाउन हो रहा है। उन्हे घबराहट हो रही है। इसके बाद उन्हें कोर्ट रूम से बाहर दूसरे रूम में ले जाया गया।

    केजरीवाल को कोर्ट में किया गया पेश

    अदालत द्वारा कल जारी किए गए प्रोडक्शन वारंट के अनुपालन में केजरीवाल को आज अवकाशकालीन न्यायाधीश अमिताभ रावत की अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और आप नेता दिलीप पांडे कोर्ट रूम में मौजूद रहे।

    सीबीआई ने केजरीवाल को कोर्ट में किया गिरफ्तार

    इससे पहले सीबीआई ने बुधवार को शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को अदालत कक्ष से गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने सीबीआई से यह भी कहा कि उनकी गिरफ्तारी के लिए उनके पास जो सामग्री है उसे रिकॉर्ड पर पेश किया जाए।

    सीबीआई ने मांगी पांच दिन की हिरासत

    सीबीआई ने आबकारी मामले में अरविंद केजरीवाल से पूछताछ के लिए पांच दिन की हिरासत मांगी है। सीबीआई ने अदालत को बताया कि 17 आरोपियों के खिलाफ 4 आरोपपत्र दाखिल किए गए हैं। वह जांच के लगभग निष्कर्ष पर पहुंच चुके हैं।

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here