More
    Homeराजस्थानअलवरनशे की रोकथाम के लिए समाज का जागरूक होना जरूरी: सीएमएचओ शर्मा

    नशे की रोकथाम के लिए समाज का जागरूक होना जरूरी: सीएमएचओ शर्मा

    अलवर. राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर राजीव गांधी सामान्य अस्पताल परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। इस जागरूकता रैली को सीएमएचओ योगेंद्र शर्मा, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील चौहान, डिप्टी सीएमएचओ महेश बैरवा ने हरी झंडी दिखाकर जिला अस्पताल से रवाना किया। रैली जिला अस्पताल से रवाना होकर नंगली सर्किल होते हुए वापस जिला अस्पताल पहुंची। जागरूकता रैली में सीएमएचओ योगेंद्र शर्मा, डिप्टी सीएमएचओ महेश बैरवा, जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील चौहान सहित नर्सिंग छात्र छात्राएं मौजूद थे। इस मौके पर सीएमएचओ योगेंद्र शर्मा ने कहा मादक पदार्थ सहित नशे को लेकर आमजन और समाज को जागरूक करने के लिए यह चेतना रैली निकाली गई। आमजन तथा युवाओं को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से नशे से होने वाले दुष्प्रभावों से जागरूक किया जायेगा समाज में जागरूकता आने से नशे पर रोक संभव है। जिससे की आमजन सहित समाज में यह संदेश जाए कि नशे से दूर रहे। उन्होंने कहा किसी भी तरह का नशा व्यक्ति के जीवन पर बुरा प्रभाव डालता है और उसके दुष्परिणाम भी सामने आते हैं। ऐसे में अगर कोई भी व्यक्ति नशा करता है तो उसको सामाजिक परिवेश में लाकर नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जा सकता है। इसके अलावा नशा व्यक्ति के जीवन सहित आर्थिक सामाजिक पारिवारिक रूप घातक है। उन्होंने कहा कि तंबाकू आज मानव जीवन के लिए घातक बन गई है। तंबाकू से कैंसर जैसी बीमारियां होती है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here