More
    Homeराजनीतिप्रियंका गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा, अब लोकतंत्र की आत्मा रौंदने...

    प्रियंका गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा, अब लोकतंत्र की आत्मा रौंदने वाले मनाएंगे संविधान हत्या दिवस

    नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार की ओर से संविधान हत्या दिवस घोषित करने के निर्णय पर निशाना साधा है। उन्होंने केन्द्र सरकार एवं भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अब संविधान और लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार करने वाले लोग संविधान हत्या दिवस मनाएंगे।

    केन्द्र सरकार ने लिया संविधान हत्या दिवस मनाने का निर्णय

    केंद्र सरकार ने 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। केन्द्र सरकार ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाने की घोषणा की थी। आपातकाल को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि संविधान हत्या दिवस 25 जून को मनाने से हमें याद दिलाएगा कि जब संविधान को रौंदा गया था तो क्या हुआ था।

    आस्था वाले ही संविधान की करेंगे रक्षा

    कांग्रेस की राष्टीय महासचिव प्रियंका गांधी ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि भारत की जनता ने ऐतिहासिक लड़ाई लड़कर अपनी आजादी और अपना संविधान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि जिन्होंने संविधान को बनाया, जिनकी संविधान में आस्था है, वे ही संविधान की रक्षा करेंगे।
    उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्होंने संविधान लागू होने का विरोध किया, संविधान की समीक्षा करने के लिए आयोग बनाया, संविधान खत्म करने का आह्वान किया, अपने फैसलों और कृत्यों से बार-बार संविधान और लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार किया, वे अब संविधान हत्या दिवस मनाएंगे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here