More
    Homeराज्यराजस्थानप्रतिपक्ष नेता जूली ने क्या बोल दिया, विधानसभा अध्यक्ष देवनानी को गुस्सा...

    प्रतिपक्ष नेता जूली ने क्या बोल दिया, विधानसभा अध्यक्ष देवनानी को गुस्सा आ गया

    • अलवर: ( प्रेम पाठक ) विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और अध्यक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई। मामला यहां तक पहुंच गया कि प्रतिपक्ष नेता जूली ने विधानसभा अध्यक्ष देवनानी को धृतराष्ट्र की संज्ञा तक दे डाली। इस मामले को सदन में खूब शोर शराबा हुआ। हालांकि बाद में प्रतिपक्ष नेता ने विधानसभा अध्यक्ष देवनानी से अपने शब्दों को लेकर माफी भी मांग ली, लेकिन यह मामला यहीं शांत नहीं हुआ और बात देवनानी की ओर से विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ सदन में अविश्वास प्रस्ताव लाने तक की चुनौती देने तक पहुंच गई। विधानसभा अध्यक्ष की चुनौती के चलते प्रतिपक्ष के नेताओं ने विपक्ष को धमकाने और जरुरत पड़ने पर अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात तक कह दी।
    बाद में प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने अपने बयान पर माफी भी मांगी। प्रदेश के लोगों के लिए सदन महत्वपूर्ण है और यह व्यक्तिगत कुंठा के लिए नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्ष धमकाने से नहीं डरता। सदन की गरिमा होती है। गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि जरूरत पड़ी तो विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव भी लाएगा।
    आसन का ऐसा व्यवहार शोभा नहीं देता
    विधानसभा में विपक्ष के नेताओं ने कहा कि सदन में लोगों की आवाज उठाना हमारा अधिकार है। हम संविधान को मानने वाले लोग हैं और हमारी कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। लेकिन सदन में आसन को ऐसा व्यवहार शोभा नहीं देता। गौरतलब है कि विधानसभा सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने स्पीकर वासुदेव देवनानी को धृतराष्ट्र शब्द से संबोधित किया, जिस पर उन्हें गुस्सा आ गया। इस पर स्पीकर देवनानी ने कहा कि मैं सदैव निष्पक्ष रहता हूं।
    सदन में यूं चली सभापति एवं प्रतिपक्ष के बीच नोकझोंक 
    विधानसभा में अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि सदन नियम परंपरा से चलता है। प्रतिपक्ष नेता ने आसन को धृतराष्ट्र कहा है, इसलिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। सभापति ने यहीं नहीं रूके और कहा कि यदि विपक्ष को लगता है मैं निष्पक्ष नहीं हूं तो वे अविश्वास प्रस्ताव ला सकते हैं। देवनानी ने कहा कि मुझे पद का मोह नहीं है। मैं नियम और परंपराओं के अनुसार ही चलूंगा। इस पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि माफी मांगने में कोई बुराई नहीं है। यदि सभापति हमारे व्यवहार से आहत हुए हैं, तो मैं माफी मांगता हूं। हालांकि नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हम आपके खिलाफ प्रस्ताव भी ला सकते हैं। इस पर अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि मैं आपको चुनौती देता हूं आप प्रस्ताव लाएं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here