More
    Homeराजस्थानअलवरतिब्बती मार्केट का हुआ शुभारंभ: अलवर कलेक्टर, यूआईटी सचिव और नगर निगम...

    तिब्बती मार्केट का हुआ शुभारंभ: अलवर कलेक्टर, यूआईटी सचिव और नगर निगम आयुक्त रहे उपस्थित


    शुभारंभ पर भारत-तिब्बत संघ ने प्रशासन का जताया आभार

    मिशनसच न्यूज, अलवर। अलवर में तिब्बती मार्केट का विधिवत उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अलवर जिला कलेक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला, यूआईटी सचिव स्नेहल नाना और नगर निगम आयुक्त सोहन सिंह नरूका मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

    भारत तिब्बत संघ अलवर इकाई के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तिब्बती मार्केट का शुभारंभ पारंपरिक विधि से किया गया। इस अवसर पर तिब्बती मार्केट के प्रधान राजू, तेनजिंग व्हाइट एवं अन्य प्रतिनिधियों ने अतिथियों का पारंपरिक ‘खतक’ पहनाकर स्वागत किया। इसके उपरांत जिला कलेक्टर एवं अन्य अतिथियों ने धर्मगुरु दलाई लामा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

    जिला कलेक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला ने तिब्बती परिवारों से संवाद करते हुए कहा कि अलवर प्रशासन उनकी हर संभव सहायता के लिए तत्पर रहेगा। वहीं नगर निगम आयुक्त सोहन सिंह नरूका ने “स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त अलवर” के संकल्प को दोहराते हुए मार्केट परिसर में कचरा पात्र उपलब्ध कराने की बात कही।

    भारत तिब्बत संघ के राष्ट्रीय युवा विभाग प्रभारी एडवोकेट गौरव शर्मा ने भारत और तिब्बत के सैकड़ों वर्षों से चले आ रहे मैत्री संबंधों को याद किया तथा तिब्बती शरणार्थी परिवारों को सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने अलवर प्रशासन का आभार भी व्यक्त किया।

    कार्यक्रम में संयुक्त व्यापार महासंघ जिलाध्यक्ष हरमीत मेहंदी रत्ता, पत्रकार चंद्रशेखर शर्मा, प्रकाश बेनीवाल, भारत तिब्बत संघ के प्रांत मंत्री दिनेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष विष्णु सोमवंशी, युवा विभाग अध्यक्ष निशांत धानावत, सुनील जायसवाल, विनोद जायसवाल, समाजसेवी सौरभ कालरा, ओमप्रकाश शर्मा, पं. विवेकानंद शर्मा और अनिल शर्मा सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here