More
    Homeदेशमानसून रिटर्न: भारी बारिश का इन राज्यों में अलर्ट

    मानसून रिटर्न: भारी बारिश का इन राज्यों में अलर्ट

    नई दिल्ली। अगस्त का महीना लगभग बीत चुका है। ऐसे में मौसम में भी बड़े बदलाव दिखाई दे रहे है। हालांकि कई राज्यों में बारिश का दौर थम गया है जबकि कई राज्यों में तेज बरसात हो रही है। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने देश की राजधानी समेत आसपास के इलाकों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है, जबकि गुजरात समेत कई राज्यों में अत्यधिक बारिश का रेड अलर्ट है। भारी बारिश की वजह से गुजरात के हाल बेहाल हैं। मध्यप्रदेश और राजस्थान में भी झमाझम बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है।

    मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश और उससे लगते पूर्वी राजस्थान पर बना कम दबाव का क्षेत्र अधिक दबाव वाले क्षेत्र में बदल गया है। जिसके कारण अगले दो-तीन दिन में दोनों राज्यों के अलावा गुजरात, गोवा और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी है। वहीं, राजस्थान में भी बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। राजस्थान के दक्षिणी और और पूर्वी हिस्सों में मंगलवार और बुधवार को तेज बारिश हो सकती है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here