More
    Homeखेलविश्व क्रिकेट में भारत का डंका, युवा जय शाह बने आईसीसी चेयरमैन

    विश्व क्रिकेट में भारत का डंका, युवा जय शाह बने आईसीसी चेयरमैन

     

    मुंबई। बीसीसीआई के सचिव जय शाह आईसीसी के नए चेयरमैन निर्विरोध चुन लिए गए हैं। हालांकि उनका कार्यकाल एक दिसंबर से शुरू होगा, तब तक निवर्तमान चेयरमैन ग्रेग बार्कले ही पद पर रहेंगे।

    आईसीसी के नए चेयरमैन के चुनाव के लिए नॉमिनेशन फाइल करने की 27 अगस्त आखिरी तारीख थी। लेकिन वक्त समाप्त होने तक केवल जय शाह ने ही नामांकन दाखिल किया था, इसके बाद वे निर्विरोध रूप से चुनाव से पहले ही चेयरमैन बन गए हैं। खास बात ये है कि उनके सामने किसी भी देश के और व्यक्ति ने नामांकन तक नहीं किया।

    आईसीसी के चीफ का पद संभालने वाले जय शाह पांचवें भारतीय हैं। इससे पहले आईसीसी में प्रेसीडेंट का पद होता था। साल 1997 से लेकर 2000 तक जगमोहन डालमिया इस कुर्सी पर रहे, वहीं साल 2010 से लेकर 2012 तक शरद पवार ने इस पद को संभालने का काम किया। जब चेयरमैन बनना शुरू हुए तो साल 2014 से लेकर 2015 तक भारत के एन श्रीनिवासन इस पद पर रहे। साल 2015 से लेकर 2020 तक शशांक मनोहर चेयरमैन रहे। अब लंबे अर्से बाद आईसीसी में भारत का कोई शख्स इस पद की शोभा बढ़ाता हुआ नजर आने वाला है।

    दो अध्यक्षों के साथ जय शाह ने संभाला सचिव का पद

    जय शाह इससे पहले बीसीसीआई के सचिव हैं। उन्होंने इस पद को साल 2019 में संभाला था, तब से लेकर अब तक उन्होंने भारतीय ​क्रिकेट को आगे बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण काम किया है। पहले वे अध्यक्ष सौरव गांगुली के साथ इस भूमिका में थे अब रोजन बिन्नी के साथ काम को आगे ​बढ़ा रहे हैं।

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here