More
    Homeराजस्थानअलवरअखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा का प्रतिभावान सम्मान समारोह सम्पन्न, 71...

    अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा का प्रतिभावान सम्मान समारोह सम्पन्न, 71 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

    प्रतिभावान सम्मान समारोह से होता है बच्चों में विकास 

    मिशनसच न्यूज, अलवर। अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा की ओर से रविवार को प्रातः 11 बजे श्रीसिद्धि विनायक मैरिज होम, अशोक सर्किल, अलवर में भव्य प्रतिभावान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा, तकनीकी, अन्य विशेष क्षेत्रों एवं राजकीय सेवाओं में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले समाज के 71 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा, विशिष्ट अतिथि समाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक दौसा शंकर लाल शर्मा, छात्रावास समिति अध्यक्ष एवं वरिष्ठ मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. जे. एस. शर्मा तथा कार्यक्रम अध्यक्ष मनोज शर्मा द्वारा मां सरस्वती, श्री गणेश एवं महर्षि हरित जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

    इसके पश्चात शहर अध्यक्ष मनोज शर्मा सहित समाज के पूर्व अध्यक्षों व वरिष्ठ समाजबंधुओं ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं साफा पहनाकर पारंपरिक रूप से स्वागत किया।

    समारोह में कक्षा 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, तकनीकी पाठ्यक्रमों में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योग्यता अर्जित करने वाले तथा राजकीय सेवा में नियुक्त हुए समाज के कुल 71 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

    मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में इस प्रकार के उत्साहवर्धक कार्यक्रम लगातार होते रहने चाहिए, जिससे समाज में छिपी प्रतिभाओं की पहचान हो सके और नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिले। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज की एकजुटता को मजबूत करते हैं और विचारों के आदान-प्रदान का सशक्त माध्यम बनते हैं। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपनी प्रतिभावान संतानों को न केवल प्रोत्साहित करें, बल्कि उन्हें अच्छे संस्कार भी दें, ताकि वे समाज और परिवार का नाम रोशन कर सकें।

    विशिष्ट अतिथि शंकर लाल शर्मा ने कहा कि प्रतिभाओं को अपने माता-पिता और गुरुजनों द्वारा बताए गए मार्ग पर चलते हुए कठिन परिश्रम से अपने लक्ष्य तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने शिक्षा और राजनीति के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला और समाज की एकजुटता बनाए रखने के लिए ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने पर बल दिया।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मनोज शर्मा ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने के लिए सभी समाजबंधुओं से एकजुट होकर संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी ही समाज की धरोहर है, जिनमें अच्छे संस्कार और मूल्य विकसित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

    इस अवसर पर बालिका छात्रावास समिति अध्यक्ष डॉ. जय शंकर शर्मा, दौसा जिलाध्यक्ष जगदीश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में छोटी-छोटी बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत राजस्थानी गीतों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

    समारोह में विप्र कल्याण बोर्ड के पूर्व सदस्य सीताराम नेहरू, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय नरुका, दौसा जिलाध्यक्ष जगदीश शर्मा, रामजीलाल शर्मा, डॉ. शंकर शर्मा, डॉ. जय शंकर शर्मा, योगेश चंद शर्मा, लखपत राम शर्मा, सुरेश शाह, रामअवतार शर्मा, उमाशंकर शर्मा, गंगा सहाय शर्मा, घनश्याम शर्मा, खेमचंद शर्मा, कन्हैया लाल शर्मा, गिर्राजप्रसाद शर्मा, हुकमचंद शर्मा, राम नारायण शर्मा, रमेश चंद शर्मा, महेशचंद, जितेन्द्र शर्मा, मूलचंद शर्मा, विद्याधर शर्मा, अरविंद शर्मा, किशनलाल शर्मा, नंदलाल शर्मा, गजेंद्र शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा, महेश दत्त शर्मा, नरेश शर्मा, कैलाश चंद शर्मा, राकेश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, सुनील शर्मा, राजेश शर्मा, विनोद, त्रिलोक शर्मा, महेश शर्मा, नरेंद्र शर्मा, आकाश मिश्रा सहित सैकड़ों समाजबंधु, महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम का मंच संचालन जयकृष्ण शर्मा ने किया। अंत में शहर अध्यक्ष मनोज शर्मा ने सभी आगंतुकों, अतिथियों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी समाज के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क
    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here