More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में एडवोकेट राकेश गुप्ता का भव्य अभिनंदन, शिक्षा क्षेत्र को मिलेगा...

    अलवर में एडवोकेट राकेश गुप्ता का भव्य अभिनंदन, शिक्षा क्षेत्र को मिलेगा नया संबल

    खंडेलवाल शिक्षा समिति में विजयी का स्वागत 

    मिशनसच न्यूज,  अलवर, । खंडेलवाल शिक्षा समिति के कार्यकारिणी चुनाव संपन्न होने के बाद बाजरगान पैनल से विजय प्राप्त करने वाले एडवोकेट राकेश गुप्ता का बसंत विहार विकास समिति एवं स्थानीय स्वयंसेवकों द्वारा पार्क में भव्य अभिनंदन किया गया। समारोह में उन्हें दुपट्टा ओढ़ाकर तथा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बसंत विहार क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी रही।

    अभिनंदन समारोह में उपस्थित चार्टर्ड अकाउंटेंट एम.एल. अग्रवाल ने कहा कि राकेश गुप्ता की जीत न केवल समिति के लिए, बल्कि पूरे शिक्षा जगत के लिए शुभ संकेत है। वे अपने कानूनी अनुभव के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को जोड़कर विद्यालयों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। समिति के पदाधिकारी मोतीलाल, राजेंद्र खंडेलवाल, सतीश अरोड़ा, अशोक गुप्ता, हेमंत मोदी और जगदीश छाबड़ा ने भी नवनिर्वाचित सदस्य को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

    स्वयंसेवकों में उमराव लाल सैनी, अशोक आहूजा, विशाल भार्गव, गुलशन पवार, सतीश मित्तल और राजेश अरोड़ा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक अभिनंदन में भाग लिया। अशोक आहूजा ने अपने संबोधन में कहा कि एडवोकेट गुप्ता मिलनसार एवं सेवाभावी व्यक्तित्व के धनी हैं। अब उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने का अवसर मिला है, जिससे खंडेलवाल शिक्षा समिति, विद्यालय विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को निश्चित रूप से बल मिलेगा।

    समारोह में वक्ताओं ने यह भी विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी के गठन से समिति की गतिविधियों में पारदर्शिता और गति आएगी। विद्यालयों के आधारभूत ढांचे के सुधार, विद्यार्थियों के लिए आधुनिक सुविधाओं और शिक्षण गुणवत्ता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

    कार्यक्रम के अंत में एडवोकेट राकेश गुप्ता ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें मिष्ठान खिलाया और कहा कि वे समिति द्वारा मिली जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने बसंत विहार विकास समिति और स्वयंसेवकों को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। सम्मान समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क
    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here