More
    Homeराजस्थानअलवरसेरेब्रल पाल्सी से ग्रसित बच्चों के उपचार की व्यवस्था की मांग

    सेरेब्रल पाल्सी से ग्रसित बच्चों के उपचार की व्यवस्था की मांग

    पूर्व नि:शक्तजन आयुक्त खिल्लीमल जैन ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, प्रत्येक सीएचसी पर उपचार व फिजियोथेरेपिस्ट नियुक्ति का आग्रह

    मिशनसच न्यूज, अलवर। राजस्थान के पूर्व नि:शक्तजन आयुक्त खिल्लीमल जैन ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र भेजकर प्रदेश में सेरेब्रल पाल्सी से ग्रसित बच्चों के उपचार की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है। उन्होंने आग्रह किया है कि इस रोग से पीड़ित बच्चों को स्वास्थ्य लाभ दिलाने के लिए राजस्थान में विशेष उपचार सुविधाएं विकसित की जाएं।

    पूर्व आयुक्त ने अपने पत्र में कहा है कि प्रदेश के प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित बच्चों के इलाज की व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि राजस्थान में जन्मजात मानसिक विकलांगता से ग्रसित अनेक बच्चे हैं, जिनका समय पर इलाज नहीं हो पाता है।

    उन्होंने उल्लेख किया कि प्रयागराज में डॉक्टर जे.के. जैन द्वारा त्रिशला फाउंडेशन के माध्यम से सेरेब्रल पाल्सी से ग्रसित बच्चों के इलाज के लिए प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी तर्ज पर राजस्थान में भी उपचार की सुविधाएं विकसित की जाएं तथा प्रत्येक केंद्र पर एक-एक फिजियोथेरेपिस्ट की नियुक्ति की जाए।

    पत्र में उन्होंने बताया कि सेरेब्रल पाल्सी के उपचार में फिजियोथेरेपी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, जिसमें लगभग 90 प्रतिशत तक सुधार संभव है, जबकि केवल 10 प्रतिशत मामलों में सर्जरी की आवश्यकता पड़ती है। इस संबंध में डॉक्टर जे.के. जैन से परामर्श लिया जा सकता है।

    पूर्व नि:शक्तजन आयुक्त ने मुख्यमंत्री से इस विषय पर शीघ्र निर्णय लेकर सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित बच्चों को रोगमुक्त करने की दिशा में ठोस कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here