More
    Homeराजस्थानअलवरखंडेलवाल सेवा संगठन के प्रतिभा सम्मान सम्मेलन में शामिल हुए वन राज्यमंत्री...

    खंडेलवाल सेवा संगठन के प्रतिभा सम्मान सम्मेलन में शामिल हुए वन राज्यमंत्री संजय शर्मा

    प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को शिक्षा व पर्यावरण से जोड़ना जरूरी : संजय शर्मा

    मिशनसच न्यूज, अलवर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने शनिवार को खंडेलवाल सेवा संगठन संस्थान (रजि.) अलवर द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान सम्मेलन एवं विशाल बसंत मेले में शिरकत कर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 78 प्रतिभाओं को सम्मानित किया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन राज्यमंत्री शर्मा ने सम्मानित छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा के बल पर जीवन में सर्वोच्च लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की उन्नति एवं विकास में उच्च शिक्षित एवं तकनीकी रूप से दक्ष नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। समाज को चाहिए कि वह बालकों के साथ-साथ बालिकाओं को भी शिक्षा में समान अवसर प्रदान करे।

    उन्होंने कहा कि समाज के आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभावान विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग के लिए समाज को कोष बनाकर आगे आना चाहिए। वन राज्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि सम्मानित सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रदेश के टाइगर रिजर्व सरिस्का एवं रणथम्भौर का निःशुल्क भ्रमण कराया जाएगा, जिससे वे पर्यावरण और प्रकृति से जुड़कर भविष्य में देश के विकास में सकारात्मक योगदान दे सकें।

    इस अवसर पर खंडेलवाल वैश्य महासभा के चेयरमैन रमेश खंडेलवाल, खंडेलवाल सेवा संगठन संस्थान के अध्यक्ष अनिल बजाज, नारायण बाजरगान, के.के. गुप्ता, बाबू झालानी, योगेश बडाया, हरिप्रसाद खंडेलवाल, शत्रुघ्न मेठी,  के.जी. खंडेलवाल, गणेश चंद जसोरिया, नारायण खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं आमजन उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here