एससी-एसटी अधिनियम के कथित दुरुपयोग पर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन
मिशनसच न्यूज अलवर। राजस्थान पुजारी महासंघ अलवर द्वारा अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं यूजीसी से संबंधित शैक्षणिक संस्थानों में सामने आ रहे गंभीर विषयों की ओर ध्यान आकर्षित किया गया।
महासंघ के पंडित विवेकानंद शर्मा ने बताया कि वर्तमान में कुछ मामलों में एससी-एसटी अधिनियम के प्रावधानों का कथित रूप से दुरुपयोग किया जा रहा है। कई प्रकरणों में सामान्य एवं अन्य वर्ग के छात्रों पर जातिसूचक शब्दों के प्रयोग के आरोप लगाए जाते हैं, जबकि जांच के उपरांत अनेक मामलों में ये आरोप असत्य अथवा निराधार पाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसे झूठे आरोपों से निर्दोष छात्रों का मानसिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक भविष्य प्रभावित हो रहा है तथा उनकी प्रतिष्ठा और करियर को गहरा नुकसान पहुंचता है। महासंघ ने मांग की कि झूठे आरोपों से प्रभावित छात्रों की सुरक्षा एवं न्याय हेतु उचित व्यवस्था बनाई जाए तथा एससी-एसटी अधिनियम के दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ भी दंडात्मक प्रावधान सुनिश्चित किए जाएं।
राजस्थान पुजारी महासंघ ने राष्ट्रपति से सविनय निवेदन किया कि एससी-एसटी अधिनियम का दुरुपयोग कर झूठे प्रकरण दर्ज कराने वालों को भी दंडित करने का स्पष्ट कानून बनाया जाए, जिससे निर्दोषों को न्याय मिल सके।
ज्ञापन देने वालों में पंडित मोनू शर्मा, कंचन शर्मा, पंडित विवेकानंद शर्मा, महेशचंद शर्मा, गोपाल शर्मा, राजेंद्र शर्मा, नीरज शर्मा, त्रिलोक शर्मा, नत्थू राम शास्त्री, बालकिशन शर्मा, राजकुमार शर्मा, रामकृष्ण गोस्वामी, ब्रज बिहारी शर्मा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


