विधिक सेवा समिति के निर्देशन में विद्यार्थियों को दी गई कानूनी जागरूकता
मिशनसच न्यूज, कठूमर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर के अध्यक्ष अनंत भण्डारी, जिला एवं सेशन न्यायाधीश अलवर तथा तालुका विधिक सेवा समिति कठूमर के अध्यक्ष उदय सिंह अलोरिया, अपर जिला न्यायाधीश कठूमर के निर्देशानुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दांतिया में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
तालुका विधिक सेवा समिति सचिव रूचि शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर के दौरान पीएलवी/अधिकार मित्र बलराम मीणा ने उपस्थित लगभग 60 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (रालसा) जयपुर द्वारा संचालित “न्याय आपके द्वार” अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्थायी लोक अदालत की उपयोगिता एवं उसमें आवेदन करने की प्रक्रिया को सरल शब्दों में समझाया।
शिविर में पीएलवी बलराम मीणा द्वारा विद्यार्थियों को नागरिकों के कानूनी अधिकारों, विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही मध्यस्थता प्रक्रिया, ग्राम न्यायालय की भूमिका एवं उनके लाभों के बारे में भी विस्तार से समझाया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में विधिक जागरूकता बढ़ाना तथा आम नागरिकों को न्याय प्रणाली से जोड़ना रहा। शिविर के दौरान उपस्थितजनों ने विषयों को गंभीरता से सुना और प्रश्नों के माध्यम से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


