सृजक संस्थान के आयोजन में लोकार्पण समारोह के साथ साहित्यिक चर्चा-विमर्श, वरिष्ठ साहित्यकार होंगे शामिल
मिशनसच न्यूज, अलवर। सृजक संस्थान, अलवर द्वारा साहित्य प्रेमियों के लिए एक विशेष साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। संस्थान ने जानकारी देते हुए बताया कि अलवर के देहली दरवाज़ा बाहर निवासी एवं मुंबई में सिनेमा यांत्रिकी के विषय विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत साहित्यकार राजेन्द्र शर्मा के तीसरे काव्य-कथा संग्रह ‘शब्द चित्र कथाएँ’ का विधिवत लोकार्पण आगामी 8 फरवरी 2026 (रविवार) को किया जाएगा।
यह पुस्तक दिल्ली के प्रतिष्ठित प्रकाशन ‘लिटिल बर्ड पब्लिकेशन’ से हाल ही में प्रकाशित हुई है। कार्यक्रम दोपहर 1 बजे मधुवन कॉलोनी (कालीमोरी रेलवे ओवरब्रिज के नीचे) स्थित मधुवन मैरिज गार्डन के सेमीनार हॉल में आयोजित होगा।
संस्थान के अनुसार राजेन्द्र शर्मा की यह तीसरी कृति है। इससे पहले उनके दो काव्य संग्रह ‘ऋण अभी शेष है’ और ‘अधरंगे ख़्वाब’ प्रकाशित होकर पाठकों की सराहना प्राप्त कर चुके हैं। नई पुस्तक में जीवन की संवेदनाओं, अनुभवों और सामाजिक सरोकारों को शब्दों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
लोकार्पण के बाद अलवर के वरिष्ठ साहित्यकार एवं समीक्षक पुस्तक पर विस्तृत साहित्यिक चर्चा-विमर्श करेंगे। आयोजकों ने सभी साहित्यकारों, पाठकों और नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

