वाराणसी में श्रद्धालुओं से हाथ जोड़कर मिलेगा पुलिसकर्मी, सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग पूरी
वाराणसी। महाशिवरात्रि के अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में पुलिसकर्मी इस बार एक अलग अंदाज में नजर आएंगे। मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत पुलिसकर्मी हाथ जोड़कर करेंगे।
मंदिर के एंट्री पॉइंट पर तैनात पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को ‘नमस्कार’ कर आत्मीय भाव से उनका स्वागत करेंगे। इसके लिए पुलिसकर्मियों को विशेष सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग दी गई है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षा के साथ-साथ सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण अनुभव भी मिल सके।
पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कहा कि वर्दी सेवा, सहयोग और विश्वास का प्रतीक है। प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, व्यवस्थित और आत्मीय वातावरण प्रदान करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
महाशिवरात्रि पर उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ व्यवहार कुशलता पर भी विशेष ध्यान दिया है। प्रशासन का मानना है कि इस पहल से श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिलेगा और व्यवस्था सुचारु बनी रहेगी।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


