More
    Homeराजस्थानअलवरमुख्यमंत्री विधवा पेंशन व पालनहार योजना से महिलाओं को मिला आर्थिक संबल

    मुख्यमंत्री विधवा पेंशन व पालनहार योजना से महिलाओं को मिला आर्थिक संबल

    अलवर जिले में योजनाओं से विधवा महिलाओं और बच्चों का संवर रहा भविष्य

    अलवर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री विधवा पेंशन योजना तथा पालनहार योजना आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही हैं। इन योजनाओं का लाभ लेकर जहां विधवा महिलाओं को पारिवारिक निर्वहन में आर्थिक सहायता मिल रही है, वहीं बच्चों को पालनहार योजना के तहत सहायता राशि मिलने से उनका भविष्य संवर रहा है।

    अलवर जिले की राजगढ़ तहसील के गांव कल्याणपुरा निवासी गुड्डी देवी मीना एवं गांव सिटावट निवासी निशा कंवर जाडावत के पति के निधन के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई थी। छोटे-छोटे बच्चों के साथ परिवार चलाना कठिन हो रहा था।

    दोनों महिलाओं ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर अपनी समस्या बताई। विभागीय अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए उनका आवेदन मुख्यमंत्री विधवा पेंशन योजना में करवाकर शीघ्र स्वीकृति दिलाई। अब दोनों महिलाओं को नियमित रूप से पेंशन राशि प्राप्त हो रही है, जिससे उनके परिवार को आर्थिक संबल मिल रहा है।

    इसके साथ ही उनके बच्चों का आवेदन पालनहार योजना में कर स्वीकृति प्रदान की गई, जिससे बच्चों के पालन-पोषण में सहयोग मिल रहा है। लाभार्थी निशा कंवर जाडावत ने बताया कि दोनों योजनाओं से उन्हें आर्थिक स्थिरता मिली है, जिससे वे बच्चों की बेहतर परवरिश कर सकेंगी और स्वयं भी सरकारी नौकरी की तैयारी निश्चिंत होकर कर पाएंगी।

    योजनाओं का त्वरित लाभ मिलने पर गुड्डी देवी मीना एवं निशा कंवर जाडावत ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here