More
    Homeराजस्थानअलवरहोली पर सजेगा ‘पलास उत्सव’, पुरजन विहार में रंग-बिरंगी सांस्कृतिक संध्या

    होली पर सजेगा ‘पलास उत्सव’, पुरजन विहार में रंग-बिरंगी सांस्कृतिक संध्या

    पंच गौरव कार्यक्रम के तहत 2 मार्च को शाम 4 बजे से आयोजन; सरिस्का फोटो प्रदर्शनी, पलाश प्रदर्शनी और लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र

    अलवर। पंच गौरव कार्यक्रम के अंतर्गत होली के उपलक्ष्य में 2 मार्च को सायं 4 बजे से पुरजन विहार (कंपनी बाग) में ‘पलास उत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। यह उत्सव शहरवासियों और पर्यटकों के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रदर्शनी और लोक प्रस्तुतियों से सजा होगा।

    पर्यटन विभाग की उप निदेशक श्रीमती टीना यादव ने बताया कि उत्सव में आकर्षक फोटो प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी, जिसमें अलवर के पंच गौरव पर्यटक स्थल सरिस्का टाइगर रिजर्व के प्राकृतिक स्थलों और वन्य जीवों को प्रदर्शित किया जाएगा। इससे आगंतुकों को सरिस्का की जैव विविधता और प्राकृतिक सौंदर्य के बारे में जानकारी मिलेगी।

    साथ ही वन विभाग द्वारा पलाश प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें पलाश वृक्ष के महत्व, उसके संरक्षण और उससे निर्मित उत्पादों जैसे हर्बल गुलाल की जानकारी दी जाएगी। होली के अवसर पर पर्यावरण अनुकूल रंगों के उपयोग को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

    सांस्कृतिक संध्या में बाड़मेर के प्रसिद्ध लोक कलाकार भुंगर खान लंगा अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे, जबकि जयपुर के मोरू सपेरा अपनी पारंपरिक कला से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। इसके अतिरिक्त अलवर के स्थानीय लोक कलाकार भी रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे, जिससे प्रदेश की लोक संस्कृति की विविधता और जीवंतता का सुंदर प्रदर्शन होगा।

    इस आयोजन में राजीविका की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी भी रहेगी। वे अपने उत्पादों और पारंपरिक हस्तशिल्प का प्रदर्शन करेंगी, जिससे महिला सशक्तिकरण और स्थानीय उद्यम को बढ़ावा मिलेगा।

    उत्सव का उद्देश्य अलवर के समृद्ध प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं को एक मंच पर प्रस्तुत कर पर्यटन को बढ़ावा देना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here