8 मार्च ‘दिल्ली चलो’ महाआंदोलन को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
अलवर,। बस स्टैंड के समीप एक निजी संस्थान में सामान्य वर्ग संघर्ष समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 8 मार्च को प्रस्तावित ‘दिल्ली चलो’ महाआंदोलन तथा यूजीसी काला कानून वापस लेने की मांग को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान पदाधिकारियों ने आंदोलन की रणनीति को लेकर ठोस निर्णय लिए।
बैठक में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं प्रमुखजनों ने सहभागिता करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि सवर्ण समाज के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाना आवश्यक है।
आगामी रणनीति तय करने के लिए 5 मार्च, गुरुवार शाम 5:00 बजे खंडेलवाल धर्मशाला, सुखधाम गुरुद्वारे के सामने संबंधित समाजों के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में आगे की रूपरेखा पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
बैठक में संघर्ष समिति के पदाधिकारी विशंभर दयाल शर्मा, विनोद शर्मा, सूरजभान गौड़, दीवान चंद सेतिया, ओ.पी. शर्मा, सुरेंद्र सोनी, प्रभु दयाल, विजय कुमार सारस्वत, गिरीश शर्मा, दीपक मिश्रा, गोपाल शास्त्री, रामावतार सिंह चौहान, अतुल गुप्ता एवं अशोक आहूजा सहित अन्य सदस्यों ने अपने विचार रखे।
पदाधिकारियों ने 5 मार्च को होने वाली बैठक में सभी संबंधित समाजों के प्रमुखों, उनकी कार्यकारिणी के सदस्यों तथा व्यापार संघ के पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

