More
    Homeराजस्थानअलवरकठूमर में मेगा विधिक चेतना शिविर की तैयारियां तेज

    कठूमर में मेगा विधिक चेतना शिविर की तैयारियां तेज

    शिविर को लेकर अधिकारियों की बैठक, योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के निर्देश

    कठूमर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश मोहन लाल सोनी की अध्यक्षता में कठूमर में आयोजित होने वाले आगामी मेगा विधिक चेतना एवं लोक कल्याणकारी शिविर की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई।

    बैठक से पूर्व मोहन लाल सोनी ने ब्लॉक विकास अधिकारी शिवराम मीणा के साथ प्रस्तावित शिविर स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिविर के लिए चिन्हित स्थानों की उपयुक्तता और आमजन की पहुंच को ध्यान में रखते हुए स्थल का चयन करने पर चर्चा की गई।

    इसके पश्चात न्यायालय परिसर स्थित बार मीटिंग रूम, कठूमर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सचिव मोहन लाल सोनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

    बैठक में तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं अपर जिला न्यायाधीश उदय सिंह अलोरिया, अति मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट युधिष्ठिर मीणा, उपखंड अधिकारी श्याम सुंदर चेतीवाल, तहसीलदार भानुप्रताप सिंह, ब्लॉक विकास अधिकारी शिवराम मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

    इसके अलावा पुलिस, नगर पालिका, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास, विद्युत, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी सहित कई विभागों के प्रतिनिधियों ने भी बैठक में भाग लिया और शिविर के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की।

    बैठक में उमरदीन एएसआई पुलिस थाना कठूमर, ब्रिजेंद्र सिंह एएसआई पुलिस थाना खेडली, रामजीलाल मीणा थानाधिकारी पुलिस थाना धौलागढ़ देवी, विकांत शर्मा ईओ नगर पालिका कठूमर, मुकेश मीणा एईएन नगर पालिका खेडली, सुभाष चंद्र अरुणा बार अध्यक्ष कठूमर, देवेंद्र सिंह नरूका बार अध्यक्ष खेरलीमंडी, निश्चल शर्मा महिला एवं बाल विकास विभाग, कुलदीप कुमार शर्मा ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, राधेश्याम चौधरी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, विष्णु कुमार शर्मा महिला अधिकारिता विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here