More
    Homeराजस्थानअलवरराष्ट्रीय लोक अदालत में 532 प्रकरणों का निस्तारण, अवार्ड पारित

    राष्ट्रीय लोक अदालत में 532 प्रकरणों का निस्तारण, अवार्ड पारित

    कठूमर तालुका में लोक अदालत के माध्यम से प्रीलिटिगेशन व राजस्व प्रकरणों का समाधान, अवार्ड पारित

    कठूमर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलवर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति कठूमर द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। तालुका मुख्यालय पर प्रीलिटिगेशन, लंबित व राजस्व प्रकरणों के निस्तारण के लिए विशेष बैच का गठन किया गया।

    बैठक में अध्यक्ष सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट राजीव जिंदल, राजस्व अधिकारी सदस्य भानु प्रताप सिंह (तहसीलदार) तथा सदस्य अधिवक्ता सतेन्द्र कुमार शर्मा उपस्थित रहे। तालुका विधिक सेवा समिति की सचिव रूचि शर्मा एवं सहायक सचिव योगेश चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1517 प्रीलिटिगेशन, 713 लंबित एवं 36 राजस्व प्रकरण चिन्हित कर रैफर किए गए।

    इनमें से 330 प्रीलिटिगेशन, 170 लंबित तथा 32 राजस्व प्रकरणों का निस्तारण किया गया। प्रीलिटिगेशन प्रकरणों में 97 लाख 37 हजार रुपये तथा लंबित प्रकरणों में 54 लाख 34 हजार 22 रुपये का अवार्ड पारित किया गया। इस प्रकार कुल 532 प्रकरणों के निस्तारण के साथ 1 करोड़ 51 लाख 71 हजार 22 रुपये का अवार्ड पारित हुआ।

    इस अवसर पर रीडर महेश चंद शर्मा, उमेश कुमार सिंघल, अमित सिंह, दौलतराम मीणा, लोकेश कुमार शर्मा, हरिओम शर्मा सहित बैंक अधिकारियों में सर्वदमन शर्मा, पवन पाराशर, मुकेश गर्ग, उपेन्द्र पाल सिंह, रवि कुमार मीणा, सौरभ ऐरन, मनोज कुमार मीणा, कंवर सिंह मीणा तथा विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here