More
    Homeराजस्थानखैरथलइस्माइलपुर में विवाद बना खूनी संघर्ष, कई लोग घायल

    इस्माइलपुर में विवाद बना खूनी संघर्ष, कई लोग घायल

    खैरथल के इस्माइलपुर में विवाद के बाद मारपीट, दोनों पक्षों में कई घायल

    खैरथल। जिले के इस्माइलपुर गांव में गाली-गलौज से शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    पीड़ित पक्ष के संजय ने बताया कि मन्नू सिंह और संजू ने उसके भाई मलकीत सिंह पर कंपनी के बाहर अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने लोहे की रॉड से वार किया, जिससे मलकीत गंभीर रूप से घायल हो गया।

    घायल को पहले अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत बिगड़ने पर उसे जयपुर रेफर कर दिया गया।

    वहीं दूसरे पक्ष के अवतार ने इन आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि संजय उर्फ टेनी और रवि उर्फ कल्लू ने पहले हमला किया। उनका कहना है कि सामने वाला पक्ष आए दिन दादागिरी और गाली-गलौज करता है।

    फिलहाल दोनों पक्षों के घायलों का इलाज जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here