More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में गैस हादसा, व्यक्ति गंभीर रूप से झुलसा

    अलवर में गैस हादसा, व्यक्ति गंभीर रूप से झुलसा

    गैस सिलेंडर पाइपलाइन निकलने से हादसा, आग की चपेट में आकर झुलसा व्यक्ति

    अलवर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में भगत सिंह चौराहे के पास एक गैस हादसा सामने आया, जिसमें 45 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

    जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति विश्राम, ग्राम टोड़ा (थाना लक्ष्मणगढ़) निवासी है, जो अपनी बहन से मिलने अलवर आया हुआ था। बताया जा रहा है कि घर में गैस पर पानी गर्म किया जा रहा था, तभी अचानक गैस सिलेंडर की पाइपलाइन निकल गई।

    स्थिति को संभालने के प्रयास में विश्राम जैसे ही पाइप ठीक करने लगे, वे तेज आग की चपेट में आ गए और उनका हाथ बुरी तरह झुलस गया।

    घटना के तुरंत बाद परिजन घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनका हाथ काफी हद तक झुलसा है, हालांकि उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

    विश्राम खेती-बाड़ी का कार्य करते हैं। इस घटना ने एक बार फिर गैस उपकरणों के उपयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता को उजागर किया है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here