अलवर अस्पताल में चोरी की वारदात | ट्रॉमा वार्ड के बाहर बाइक ले जाते पकड़ा आरोपी
अलवर। राजीव गांधी सामान्य अस्पताल परिसर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच एक और मामला सामने आया है, जहां ट्रॉमा वार्ड के बाहर से बाइक चोरी करने की कोशिश कर रहे एक चोर को मौके पर ही पकड़ लिया गया।
जानकारी के अनुसार ट्रॉमा वार्ड के बाहर खड़ी बाइक की रेकी कर रहे एक अज्ञात युवक ने मौका पाकर बाइक चोरी करने का प्रयास किया। इसी दौरान वहां कार्यरत वार्ड बॉय अनीश कुमार ने उसे बाइक ले जाते हुए देख लिया।
अनीश कुमार ने तुरंत पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया और बाइक सहित उसे काबू कर लिया। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
अनीश कुमार ने बताया कि वह ट्रॉमा वार्ड में वार्ड बॉय के रूप में कार्यरत है और उसने अपनी बाइक बाहर खड़ी की थी। इसी दौरान चोर मौके का फायदा उठाकर बाइक लेकर भागने लगा, लेकिन सतर्कता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया गया।
घटना के बाद अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि पिछले कुछ समय से यहां चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


