जयंती के अवसर पर बूचड़खानों व होटलों में मांस परोसने पर प्रतिबंध की उठी मांग
अलवर। पूरे विश्व में अहिंसा का संदेश देने वाले भगवान महावीर के जन्म कल्याणक के अवसर पर 30 मार्च को अलवर सहित जिले भर में मांस की दुकानों, बूचड़खानों एवं होटलों-रेस्तराओं में मांस परोसने पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठी है।
राजस्थान के पूर्व नि:शक्तजन आयुक्त खिल्लीमल जैन ने इस संबंध में मुख्यमंत्री से लेकर अलवर नगर निगम आयुक्त सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने कहा कि भगवान महावीर का “जियो और जीने दो” का संदेश सम्पूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। ऐसे पावन अवसर पर मूक प्राणियों की रक्षा के लिए मांस बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाना आवश्यक है।
खिल्लीमल जैन ने प्रशासन से अपील की है कि महावीर जयंती के दिन जिलेभर में सख्ती से नियम लागू कर मांस की बिक्री व परोसने पर रोक सुनिश्चित की जाए, जिससे धार्मिक भावनाओं का सम्मान हो सके और अहिंसा के संदेश को बल मिले।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

