More
    Homeराजस्थानअलवररामगढ़ में नवकार महामंत्र रथ यात्रा का भव्य स्वागत, श्रद्धालुओं में दिखा...

    रामगढ़ में नवकार महामंत्र रथ यात्रा का भव्य स्वागत, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

    विश्व नवकार दिवस से पहले नवकार यात्रा की धूम, भक्ति और उल्लास से गूंजा रामगढ़

    रामगढ़। नवकार महामंत्र के प्रचार-प्रसार के लिए पूरे देश में निकाली जा रही विश्व नवकार महामंत्र रथ यात्रा का रामगढ़ पहुंचने पर जैन समाज द्वारा भव्य और उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया।

    यह रथ यात्रा हंस मैरिज होम से प्रारंभ होकर कस्बे के मुख्य बाजारों से होते हुए जैन मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान भक्ति भाव से ओत-प्रोत वातावरण बना रहा और डीजे पर बज रहे भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए रथ के साथ चलते नजर आए।

    जैन समाज के महिला, पुरुष और युवाओं ने जगह-जगह रथ यात्रा का स्वागत कर अपनी श्रद्धा प्रकट की। मंदिर पहुंचने पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

    9 अप्रैल को मनाया जाएगा विश्व नवकार महामंत्र दिवस

    जैन समाज के प्रवक्ता एडवोकेट मोहित जैन और अजीत जैन ने बताया कि आगामी विश्व नवकार महामंत्र दिवस को पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। इस दिन नवकार महामंत्र के जाप के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    इस अवसर पर जैन समाज के अध्यक्ष रघुवर दयाल जैन, महामंत्री अमित जैन, कोषाध्यक्ष शांति प्रसाद जैन, प्रदीप मित्तल, कौशल किशोर जैन, अनिल जैन, रामदास जैन, शुभम जैन, अजीत जैन, राकेश जैन, संभव जैन, मनन जैन, धर्मचंद जैन, विपुल जैन और रिखब जैन सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित रहे।

    जीतो प्रतिनिधि नरेन्द्र जैन (रामगढ़) एवं सोनिया जैन ने बताया कि नवकार रथ यात्रा का नौगांवा और रामगढ़ में भव्य स्वागत किया गया।

    पूरे आयोजन के दौरान रामगढ़ में भक्ति, उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण बना रहा, जहां श्रद्धालुओं ने नवकार महामंत्र के महत्व को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here