More
    Homeअलवरराजगढ़राजगढ़ में युवती की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

    राजगढ़ में युवती की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

    कारोठ गांव में युवती ने फंदा लगाकर दी जान, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

    राजगढ़। थाना क्षेत्र के कारोठ गांव में 28 वर्षीय युवती द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है, जिससे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

    पुलिस के अनुसार कारोठ निवासी जयनारायण सैनी पुत्र टुंडाराम ने मामला दर्ज करवाया है कि 31 मार्च की रात उनकी पुत्री रेखा सैनी ने कमरे के अंदर चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

    परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही उसे फंदे से उतारकर तुरंत राजगढ़ चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    घटना की सूचना मिलने पर राजगढ़ पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक जानकारी जुटाई। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

    रिपोर्ट के अनुसार परिजनों ने बताया कि युवती मंद बुद्धि थी और उन्हें किसी पर कोई शक नहीं है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here