कठूमर क्षेत्र में कवि सम्मेलन में गूंजी महावीर वंदना, कवियों ने बांधा समां
कठूमर। क्षेत्र के खेरली स्थित श्वेताम्बर पल्लीवाल जैन धर्मशाला में महावीर जयंती के उपलक्ष्य में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह आयोजन पल्लीवाल जैन सेवा समिति एवं जैन समाज के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती और भगवान महावीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। डीग से आई कवयित्री सौम्या सौम्य ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
खेरली के गीतकार ललित जैन मधुर ने महावीर वंदना एवं बेटियों पर आधारित गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। दिल्ली से आए कवि सुनहरी लाल तुरंत जी ने हास्य से भरपूर रचनाओं से श्रोताओं को खूब हंसाया। वहीं व्यंग्य के सुप्रसिद्ध कवि सुरेंद्र सार्थक ने अपने प्रभावी मंच संचालन के साथ ‘दाना मांझी’ कविता प्रस्तुत कर श्रोताओं की संवेदनाओं को झकझोर दिया। इसके अलावा धर्मेंद्र धीर ने ग़ज़ल प्रस्तुत कर पांडाल में प्रेम और रस का वातावरण बना दिया।
कार्यक्रम में गंगा लहरी जैन, निर्मल जैन, शीतल जैन, डॉ. मनीष जैन, विकास जैन, मुन्ना जैन, महावीर जैन, विनोद जैन, धर्मचंद जैन, नरेंद्र जैन, संतोष जैन, धीरज जैन, राजेश जैन, सुमेर जैन, विपिन जैन सहित समाज के अनेक महिला-पुरुष मौजूद रहे।
कवि सम्मेलन के दौरान पूरे कार्यक्रम में भक्ति, हास्य और सामाजिक संदेशों का सुंदर संगम देखने को मिला।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


