More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में यातायात सुधार पर पहल: कलेक्टर ने गठित की समन्वय कमेटी

    अलवर में यातायात सुधार पर पहल: कलेक्टर ने गठित की समन्वय कमेटी

    शहर की यातायात व्यवस्था सुधार पर फोकस: कलेक्टर ने समन्वय कमेटी बनाई

    अलवर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने समन्वय कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात प्रबंधन के लिए सर्वे में सुझाए गए उपायों को लागू करेगी।

    कलेक्टर के निर्देशानुसार जेल चौराहा, बिजली घर चौराहा, नंगली सर्किल और भगतसिंह सर्किल जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विशेष कार्यवाही की जाएगी।

    गठित कमेटी में नगर विकास न्यास की सचिव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को सह-नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), नगर निगम आयुक्त और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी भी इस कमेटी के सदस्य होंगे।

    कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि नगर विकास न्यास सचिव के मार्गदर्शन में किए गए सर्वे के सुझावों के आधार पर सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

    उल्लेखनीय है कि शहर में बढ़ते यातायात दबाव, जाम की समस्या और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नगर विकास न्यास द्वारा विस्तृत सर्वे कराया गया था।

    इस सर्वे में अल्पकालीन, मध्यकालीन और दीर्घकालीन उपाय सुझाए गए थे, जिनके आधार पर अब शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने की योजना बनाई जा रही है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here