स्थानीय लोगों ने बच्ची को ले जाने के प्रयास के आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
अलवर। शहर में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक संदिग्ध ढोल बजाने वाले युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक पर करीब डेढ़ महीने पहले एक मासूम बच्ची को ले जाने के प्रयास का आरोप लगा था।
जानकारी के अनुसार, पूर्व में हुई घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था, जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ था। शुक्रवार को यह युवक नंगली सर्कल के आसपास दिखाई दिया। जैसे ही स्थानीय लोगों ने उसे पहचाना, उन्होंने उसे घेर लिया।
आरोप है कि युवक ने खुद को बचाने के लिए लोगों पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


