भक्तों के लिए श्याम नाम के महोत्सव में भजन, छप्पन भोग और विशाल भंडारे की तैयारी
अलवर। शहर में 11 अप्रैल को भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। श्री श्याम परिवार सेवा समिति (रजि.) अलवर की ओर से दशहरा मैदान, जेल चौराहा पर भव्य श्री श्याम वंदना महोत्सव एवं बाबा श्याम का कीर्तन आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन शनिवार शाम 7:30 बजे से प्रभु इच्छा तक चलेगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
समिति के महामंत्री जयप्रकाश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस धार्मिक आयोजन में देश-प्रदेश के प्रसिद्ध भजन कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से बाबा श्याम की महिमा का गुणगान करेंगे। कार्यक्रम में छोटू सिंह रावणा (जैसलमेर), पारस लाडला (वृंदावन), माधवी शर्मा के साथ स्थानीय कलाकार संजय शर्मा, मोहन यादववंशी और मनीष जैन अपनी सुमधुर आवाज से भक्तों को भाव-विभोर करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान भव्य दरबार सजाया जाएगा तथा बाबा श्याम को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए “राधा की रसोई” एवं माखन मिश्री प्रसाद की विशेष व्यवस्था भी रहेगी। इसके साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।
समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा श्याम के कीर्तन का लाभ लें और धर्मलाभ अर्जित करें। यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का एक भव्य संगम साबित होगा।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


