उत्सव के माहौल में ज्योतिबा फूले जयंती पर शोभायात्रा में उमड़ा जनसमूह, विधायक ने दिखाई हरी झंडी
कठूमर। महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा राव फुले की 199वीं जयंती के अवसर पर खेरली विकास समिति द्वारा कस्बे में मंगल कलशों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा का शुभारंभ रमेश खींची ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान कस्बे में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
शोभायात्रा में कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसने लोगों का मन मोह लिया। युवा पुरुषों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना दिया।
इस अवसर पर सैनी समाज के अध्यक्ष पुरुषोत्तम सैनी, पूर्व अध्यक्ष मोहर सिंह सैनी, राजेंद्र सैनी, राधेश्याम सैनी, ग्यारसा सैनी, शैलेश समूची, सुरेश सैनी, मुकेश सैनी, परसराम सैनी, जगदीश सैनी, नेमी सैनी, मानक सैनी, विष्णु सैनी, कमलेश सैनी, भजन सैनी, नटवर सैनी सहित समाज के अनेक भामाशाह, पदाधिकारी और समाजसेवी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता, संस्कृति और आपसी सहयोग का संदेश दिया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


