More
    Homeराजस्थानखैरथलतिजारा में बालकनाथ योगी की जनसुनवाई, खड़गे के बयान पर साधा निशाना

    तिजारा में बालकनाथ योगी की जनसुनवाई, खड़गे के बयान पर साधा निशाना

    जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान बालकनाथ योगी ने समस्याएं सुनीं, बयान पर कांग्रेस पर तीखा हमला

    तिजारा। विधायक महंत बालकनाथ योगी ने शनिवार को विधानसभा क्षेत्र में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने भिवाड़ी, टपूकड़ा एवं तिजारा क्षेत्र में उपस्थित रहकर आमजन से संवाद किया और उनकी विभिन्न समस्याओं पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मुंडावर क्षेत्र के पेहल स्थित श्री प्रभातीनाथ आश्रम में आयोजित भंडारा एवं मेला कार्यक्रम में भी भाग लिया।

    जनसुनवाई के संबंध में बालकनाथ योगी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। जहां भी समस्याएं सामने आती हैं, उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाता है।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है, जिनका लाभ आमजन को मिल रहा है।

    खड़गे के बयान पर प्रतिक्रिया

    इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हालिया बयान पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कुंठाग्रस्त मानसिकता से ग्रसित है और समय-समय पर भाजपा व आरएसएस के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं द्वारा समाज में विभाजनकारी राजनीति की जा रही है, जबकि देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

    बालकनाथ योगी ने कहा कि जनता अब ऐसे बयानों को समझ चुकी है और भविष्य में भी इसका जवाब देगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here