More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर कलेक्ट्रेट में ज्योतिबा फूले जयंती मनाई, श्रद्धा से किया माल्यार्पण

    अलवर कलेक्ट्रेट में ज्योतिबा फूले जयंती मनाई, श्रद्धा से किया माल्यार्पण

    समानता के संदेश के साथ ज्योतिबा फूले जयंती पर कलेक्ट्रेट सहित जिलेभर में हुए कार्यक्रम

    अलवर। महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती के अवसर पर अलवर जिले में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। कलेक्ट्रेट सभागार, मिनी सचिवालय में जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला की अगुवाई में फूले के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

    इसी प्रकार नगर निगम कार्यालय सहित जिले के सभी उपखंड कार्यालयों में भी महात्मा ज्योतिबा फूले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया।

    इस अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें महात्मा फूले के जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेकर सामाजिक एकता और समानता को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने सभी से समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर द्वितीय योगेश डागुर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक लक्ष्मण सिंह, बाल अधिकारिता के सहायक निदेशक रविकांत तथा नजीर तहसीलदार यशवंत सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

    पूरे आयोजन के दौरान सामाजिक समरसता, समानता और जागरूकता का संदेश दिया गया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here