More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशग्वालियर में महापौर की गाड़ी पर हमला, बाइक सवार बदमाशों ने मचाया...

    ग्वालियर में महापौर की गाड़ी पर हमला, बाइक सवार बदमाशों ने मचाया हड़कंप

    ग्वालियर। एक बड़ा मामला सामने आया है. महापौर डॉ. शोभा सतीश सिकरवार पर उज्जैन के मक्सी रोड़ पर जानलेवा हमला हो गया. महापौर अपनी बेटी के साथ उज्जैन दर्शन करने के लिए जा रही थीं. रात करीब 12 के आस-पास वह मक्सी के पास पहुंची, जहां बाइक सवार बदमाशों ने लोहे की रॉड से गाड़ी पर अचानक हमला कर दिया. अचानक हुए हमले में सुरक्षा गार्ड ने मोर्चा संभाल लिया. गनमैन को देख बाइक सवार बदमाश भाग गए।

    उज्जैन एसपी को दी घटना की सूचना

    दरअसल, घटना 14 अप्रैल रात 12 बजे के करीब की बताई जा रही है. महापौर मक्सी से होते हुए उज्जैन के लिए जा रही थी, तभी रास्‍ते में अचानक बाइक सवार बदमाशों ने कार पर हमला कर दिया. इस पूरी घटना की जानकारी उज्जैन एसपी को दी गई है. इस घटनाक्रम में हमलावर कौन है और किस मकसद के साथ महापौर की कार पर हमला किया था फिलहाल जांच के बाद ही पता चल पाएगी. इस घटना की पु‍ष्‍टि महापौर के पति‍ और कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने की है।

    सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

    गनमैन ने महापौर के ऊपर हुए हमले की जानकारी विधायक सतीश सिकारवार को दी. इसके बाद विधायक ने तत्काल प्रभाव से मामले में एसपी को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला. पुलिस ने माेर्चा संभालते हुए आसपास के इलाके में नाकाबंदी कर बाइक सवारों की तलाश की, लेकिन फिलहाल कोई संदिग्ध हाथ नहीं लग पाया।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here