More
    Homeराजस्थानअलवरडेढ़ माह के मासूम को आवारा कुत्ते ने नोंचा, आंतें आ गईं...

    डेढ़ माह के मासूम को आवारा कुत्ते ने नोंचा, आंतें आ गईं बाहर

    अजमेर। देश में कई शहरों में आवारा कुत्तों के लोगों पर हमले कम नहीं हो रहे हैं आए दिन कुत्तों के काटने के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला अजमेर में पेश आया। यहां झोपड़ी में सो रहे डेढ़ माह के मासूम पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। वह करीब 5 मिनट तक बच्चे को नोचता रहा। उसकी आंतें बाहर आ गईं। मां ने देखा तो दौड़ी और किसी तरह कुत्ते के जबड़े से बच्चे को छुड़ाया और उसके ऊपर लेट गई।
    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घटना अजमेर से करीब 40 किमी दूर पीसांगन के कालेसरा गांव में 24 अप्रैल की रात की बताई जा रही है। गंभीर हालत में बच्चे को अजमेर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसे वेंटिलेटर पर रखा है। कालेसरा की रहने वाली केलम (30) ने बताया कि वह 24 अप्रैल की रात झोपड़ी के बाहर खाना बना रही थी। पति काम पर गए थे। झोपड़ी के अंदर उसका डेढ़ महीने का बेटा सावरा और 3 साल का बड़ा बेटा अरविंद सो रहे थे। तभी अंधेरे का फायदा उठाकर एक कुत्ता झोपड़ी में घुस गया और छोटे बेटे पर हमला कर दिया।
    केलम ने बताया कि बेटे की रोने की आवाज सुन कर दौड़ी अंदर का मंजर देखकर होश उड़ गए। कुत्ते ने बेटे को मुंह में दबा रखा था। मैंने करीब 5 मिनट तक कुत्ते से संघर्ष किया। कुत्ते के जबड़े से बच्चे को छुड़ाकर उसके ऊपर लेट गई। तब जाकर कुत्ता वहां से भागा। परिजनों ने बताया कि झोपड़ी में 3 साल का बड़ा बेटा अरविंद भी सो रहा था। उसने खुद को कंबल से पूरी तरह ढक रखा था। इसी वजह से वह कुत्ते के हमले से बच गया। घटना के बाद पिता मकरम किराए की गाड़ी लेकर गांव पहुंचे और बच्चे को लेकर अस्पताल आए।
    डॉक्टरों ने बच्चे की हालत देख रात में ही प्राइमरी सर्जरी कर बच्चे को बचाने की कोशिश की। डॉक्टर ने बताया कि बच्चे की हालत नाजुक है। वह फिलहाल कोमा में है और वेंटिलेटर सपोर्ट पर है। मेडिकल बोर्ड का गठन कर दिया गया है। एक विशेष टीम बनाई गई है, जो 24 घंटे बच्चे की निगरानी कर रही है। डॉक्टरों के मुताबिक जब बच्चे की स्थिति सामान्य होगी और वह होश में आएगा, तब उसकी सर्जरी की जाएगी।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here